फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against eight for attempting to convert teenager

किशोरी को बहलाकर धर्मांतरण की कोशिश में आठ के खिलाफ केस

Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Case against eight for attempting to convert teenager
करनैलगंज (गोंडा)। किशोरी को बहलाकर भगा ले गए युवक ने उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो धन का लालच देकर उन्हें चुप कराने का प्रयास किया। मगर परिवार के लोग नहीं माने तो आरोपी ने उन्हें मारापीटा। मामले में कोतवाली करनैलगंज में का धर्मांतरण कराने, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने, धार्मिक उन्माद फैलाने, मारपीट, बलबा व जानलेवा हमला करने के आरोप में आठ लोगों को नामजद करते हुए अन्य के विरुद्ध कोतवाली करनैलगंज में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने कोतवाली में सोमवार की देर रात दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी मनोरोगी है। आरोप है कि सकरौरा नगर निवासी अरमान अहमद, फातिमा, सलमान, मोहम्मद शाहिद उर्फ मस्तान व सकरौरा निवासी जहीर अहमद की पुत्री, पुत्र और पत्नी ने अमर निवासी पसका बाजार के साथ मिलकर उसकी बेटी का जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। आरोप है कि उसकी बेटी की लज्जा भंग कर सामाजिक व धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे बिना नंबर के चार पहिया वाहन से असलहों से लैस होकर आरोपी उनके घर पर आ धमके और सुलह करने का दबाव बनाया। जब वह नहीं माने तो अभद्रता करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो फरार हो गए। आरोप है कि धर्मांतरण के लिए लालच देते हुए किशोरी को दुबई भेजने तक की धमकी दी गई। किशोरी के पिता ने कोतवाली करनैलगंज में अरमान अहमद, फातिमा, सलमान निवासी सकरौरा, मोहम्मद शाहिद उर्फ मस्तान, सलमान की पत्नी एवं उनके भाई के साथ-साथ अमर निवासी पसका बाजार सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed