{"_id":"56f177df4f1c1b2570f14d2b","slug":"cardholders-protest-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
कार्डधारकों का महंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला ब्लॉक के बड़हड़ा गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ मंगलवार को जमकर हंगामा काटा। दुकान पर मौजूद कार्डधारकों ने कोटेदार पर महंगा राशन व केरोसिन बेचने का आरोप लगाया। दोषी कोटेदार के खिलाफ जांच व कार्रवाई न होने पर कार्डधारकों ने आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद कार्डधारकों ने कोटेदार का कोटा निलंबित करने से संबंधित ज्ञापन डीएम को भेजा।
मंगलवार को मेवालाल, तुफैल अहमद, अकबर हुसैन, ज्ञानबाबू, पप्पू, घनश्याम यादव, शमीउल्ला, अहमद हुसैन, मनीष यादव, राम तेज व पवन कुमार सहित भारी संख्या में कार्डधारकों ने कोटे की दुकान पर पहुंचकर हंगामा काटा। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार केरोसिन 19 रुपये लीटर और गेहूं व चावल भी महंगे दाम में बेच रहा है।
दूसरे गांव जाफराबाद में कोटा होने के कारण कार्डधारकों को राशन व केरोसिन लेने जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राशन न मिलने से गरीबों को महंगे दामों में खरीदकर अपने परिवार का भरण पोषण करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
केरोसिन न मिलने से गांव के गरीब अंधेरे में रात काटने को विवश है। कार्डधारकों का हंगामा देख मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद हसीन अहमद ने समझा-बुझाकर शांत कराया और दोषी कोटेदार के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्डधारकों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन भेज कर दोषी कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कोटेदार मोहम्मद नकी का कहना है कि कार्डधारकों का आरोप बेबुनियाद है। सभी कार्डधारकों को समय से और निर्धारित रेट पर राशन व केरोसिन उपलब्ध कराया जाता है। पूर्ति निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।