फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Car collided with tractor-trolley, four people including two brothers died

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी कार, सगे भाइयों समेत चार की मौत

Sat, 15 Feb 2025 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Feb 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley, four people including two brothers died
बभनान हर्रैया मार्ग पर बेनीपुर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
बभनान (गोंडा)। बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में बभनान-हरैया मार्ग पर बेनीपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार टेंट का सामान लादकर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। हादसे में गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया बुजुर्ग निवासी पवन कुमार (25) के साथ ही अयोध्या के इनायतनगर शेरपुर गांव निवासी रोहित (27), बस्ती के गौर थाना के नगर पंचायत बभनान बागेश्वर वार्ड नंबर-11 निवासी सोमनाथ (18) व उनके भाई मोनू (23) की मौत हो गई। मृतक सोमनाथ व मोनू सगे भाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 12 बजे उक्त चारों लोग कार से बभनान जा रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली भी पलट गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त कार से चारों लोगों को निकाला मगर तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। पैकोलिया थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार बभनान निवासी महेश गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पर लापरवाही का आरोप
मृतक सोमनाथ व मोनू के पिता रामजी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि दोनों बेटे किसी परिचित की कार मांगकर निमंत्रण में जा रहे थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना इंडीकेटर ऑन किए ही दाहिने तरफ मोड़ दिया। इस वजह से ट्रैक्टर-ट्राॅली में कार घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article