{"_id":"66d0b1bc0343ea75c2084301","slug":"candidates-for-constable-recruitment-exam-will-gather-in-the-city-for-two-days-gonda-news-c-100-1-gon1003-122679-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शहर में दो दिन उमड़ेंगे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शहर में दो दिन उमड़ेंगे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी
Thu, 29 Aug 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में आगामी दो दिन तक सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी उमड़ेंगे। शुक्रवार व शनिवार को 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले के सभी राजकीय इंटर कॉलेज समेत 13 केंद्रों पर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को दोनों पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 5,232 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह दो दिन में 20,928 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुचारू रूप से कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पालियों में विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मानकों के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। शासन स्तर से अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। वहीं, पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए निर्देश दिए गए हैं।