फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Campaigns were launched against people like Changur to curb infiltration

Gonda News: छांगुर जैसे लोगों के खिलाफ चले अभियान, घुसपैठ पर लगे लगाम

Thu, 31 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 31 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Campaigns were launched against people like Changur to curb infiltration
गोंडा। छांगुर जैसे लोगों के विरुद्ध ऑपरेशन चलाने और बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ पर लगाम लगाने की मांग तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल व हिंदू एडवोकेट फोरम के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेंद्र गौतम को सौंपा।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री शिवराम सिंह ने कहा कि भारत के किसी भी प्रदेश में हिंदू समाज सुरक्षित नहीं है। हिंदुओं के पर्वों पर देश के किसी न किसी हिस्से में हमले होते हैं। पिछले दिनों में बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंदुओं को मारा गया। पहलगाम में सुनियोजित तरीके से आतंकी घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या का एक बड़ा कारण बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ भी है। इस पर रोक लगाई जाए। छांगुर जैसे लोगों के विरुद्ध ऑपरेशन चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

हिंदू एडवोकेट फोरम जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय व श्रीकांत मिश्र ने देश में बढ़ती हुई आबादी के कारण होने वाले गंभीर खतरों को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। अवैध धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाने की भी मांग की गई। इस दौरान सुनील तिवारी, अंगद शुक्ल, राजकुमार द्विवेदी, राजेश तिवारी, कृष्णकुमार तिवारी, पवन द्विवेदी, दिव्यांश, नितिन कौशल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed