{"_id":"5f131bdd8ebc3e9f941603f2","slug":"campaign-to-search-for-absconding-criminals-nodal-officer-gonda-news-lko5313424177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार अपराधियों की तलाश को चलाएं अभियान: नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार अपराधियों की तलाश को चलाएं अभियान: नोडल अधिकारी
विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते महानिदेशक होमगार्ड-नोडल पुलिस ?
- फोटो : GONDA
गोंडा। शासन की ओर से नियुक्त नोडल पुलिस अधिकारी पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार ने कहा कि अभियान चलाकर फरार अपराधियों की तलाश कराएं। इसके लिए थानों की पुलिस के साथ ही अलग से टीम बनाकर लगाई जाए। टॉप-10 अपराधियों की भी निगरानी कराएं। जिससे वे अपराध न कर सकें। महिला संबंधी अपराध की सूचना पर मामले में त्वरित कार्रवाई करें। नोडल पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने शनिवार को यहां पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों संग बैठक में अपराध समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।
नोडल अधिकारी ने कहा कि जनपद से फरा अपराधियों की तलाश के लिए थानों की पुलिस के साथ ही अलग से टीम लगाई जाए। जनपद के समस्त थानों के टॉप-10 अपराधियों की निगरानी कराएं। जिससे वह अपराध न कर सकें। उन्होंने सक्रिय अपराधियों, गैगस्टर एक्ट में अब तक की गई कार्यवाही, महिला संबंधी अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में की गई कार्यवाही, मुकदमों में पैरवी व अभियोजन संबंधी कार्यवाही के साथ ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।
कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए बिना मास्क के निकलने वालों लोगों व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ करनैलगंज कृपाशंकर कनौजिया, सीओ तरबगंज महावीर सिंह, सीओ मनकापुर रामभवन यादव व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।