{"_id":"211add2f0fb4cbc9572f592fcfd8b425","slug":"campaign-from-today-against-power-thefts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आज से
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की लाइन हानियों को कम करने के साथ ही घर-घर मीटर लगाए जाने के उद्देश्य से पावर कॉर्पोरेशन बिजली चोरी रोको अभियान मंगलवार से फिर से चालू होने जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन की हुई कॉन्फ्रेंसिंग में मंगलवार से चालू होने वाले अभियान की रूपरेखा तय की गई।
जिसमें मंडल के चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों के अलावा मंडलस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अभियान में पावर कॉर्पोरेशन को ज्यादा से ज्यादा राजस्व मिले, इसके लिए बकाएदार उपभोक्ताओं से वसूली, एटीएनसी लॉसेस (बिजली की लाइन हानियों) को कम करने के लिए घर-घर बिजली के मीटर लगाए जाने, नए बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन रिलीज किए जाने, जर्जर बिजली के तार, खंभे व ट्रांसफार्मरों को बदलकर लोगों को बिजली दिए जाने की रूपरेखा तय की गई।
साथ ही जिलेवार अधिशासी अभियंताओं को बिजली के नए मीटर लगाए जाने का भी लक्ष्य आवंटित किया गया।
मुख्य सचिव आलोक रंजन के निर्देश पर जिलों में चलने वाले इस अभियान की पूरी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी गई है। जो रोजाना अभियान की समीक्षा करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। साथ ही मुख्य अभियंता अपने स्तर से टीमों का गठन कर उन्हें काम की जिम्मेदारी देंगे। जिन क्षेत्रों में लाइनलॉस ज्यादा हो रहा है, ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे कि लाइन लॉस को 15 फीसदी से कम किया जा सके।
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ मंगलवार से चालू हो रहे अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक अभियंताओं की टीमों को पुलिस बल मुहैया कराएंगे। जिनकी मौजूदगी में पावर कारपोरेशन के अधिकारी गांव-गांव अभियान चलाएंगे। मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन हर्ष मुंशी ने बताया कि अभियान की पूरी रूपरेखा सोमवार को मुख्य सचिव की मीटिंग में फिक्स होने के साथ ही मंडल के चारो जिलों के एक्सईएन को इसका लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया है।