फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Calling the family infidels and refusing to offer funeral prayers

Gonda News: परिवार को काफिर बता जनाजे की नमाज पढ़ाने से किया इन्कार

Tue, 10 Dec 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Calling the family infidels and refusing to offer funeral prayers
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर क्षेत्र के उज्जैनी कला में एक मौलाना ने महिला की मौत के बाद परिवार को काफिर बताकर जनाजे की नमाज पढ़ाने से इन्कार कर दिया। यही नहीं उसने फतवा जारी कर दूसरे मौलाना को भी जनाजे की नमाज पढ़ने से रोक दिया। ऐसे में शव को दिनभर सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया जा सका। रात 11 बजे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव सुपुर्द-ए-खाक कराया जा सका।
विज्ञापन

उज्जैनी कला निवासी नुरुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि लंबे समय से बीमार चल रही पत्नी इशरत जहां का सोमवार को इंतकाल हो गया। अंतिम संस्कार के लिए मौलाना को जनाजे की नमाज पढ़ाने के लिए बुलाया। आरोप है कि मौलाना ने परिवार के काफिर होने का फतवा जारी कर दिया। साथ ही जनाजे की नमाज पढ़ाने से मना कर दिया। नुरुद्दीन के मुताबिक दूसरे मौलवी को बुलाया तो मौलाना ने उन्हें भी जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाने दी। विरोध जताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

नुरुद्दीन के मुताबिक पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए वह दिनभर मौलाना से मिन्नतें करते रहे मगर उनका दिल नहीं पसीजा। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रात 11 बजे किसी तरह शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया गया। पीड़ित नुरुद्दीन ने मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव दफन करा दिया गया है। तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed