{"_id":"67630857219e46c10d0d6897","slug":"bypass-will-be-constructed-with-rs-3618-crores-gonda-news-c-100-1-slko1029-129221-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 36.18 करोड़ से होगा बाईपास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 36.18 करोड़ से होगा बाईपास का निर्माण
Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर में यातायात के बढ़ते दबाव के मद्देनजर बाईपास निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। गोंडा के अयोध्या मार्ग से सोनी हरलाल होते हुए बलरामपुर मार्ग पर बाईपास निर्माण की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग ने इस बाईपास निर्माण के लिए 36 करोड़ 18 लाख रुपये का बजट तय किया है। इससे एक तरफ के बाईपास का निर्माण जनवरी माह में शुरू करने की तैयारी है।
बाईपास सड़क के निर्माण की कवायद कई वर्षों से चल रही है। अब एक तरफ के निर्माण की कवायद शुरू हुई है। अयोध्या मार्ग पर मुन्नन खां चौराहे के आगे से ही जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बाईपास निर्माण मुन्नन खां चौराहे के पहले से ही होना है। साथ ही सोनी हरलाल, लक्ष्मणपुर गांव होते हुए अंदर ही अंदर बाईपास निकलकर सुभागपुर रेलवे क्राॅसिंग के आगे बलरामपुर मार्ग से जुड़ेगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया इसी माह पूरी कर ली जाएगी। एक साल में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यह बाईपास शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा।