{"_id":"5f4e72dc8ebc3e547660ae12","slug":"businessman-s-son-shot-at-home-gonda-news-lko537964520","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के बेटे को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी के बेटे को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
गोंडा। सिविल लाइंस क्षेत्र में मंडेनाला के समीप एक व्यवसायी के घर आए दो युवकों ने उसके बेटे को तमंचे से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ेे। मगर तब तक दोनों युवक भाग निकले। व्यवसायी के बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो वहां एक लाइसेंसी रायफल पड़ी मिली। फोरेंसिक टीम ने रायफल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। पुलिस ने रायफल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में मंडेनाला के समीप रहने वाले देवेंद्र तिवारी उर्फ परवर तिवारी का बेटा शौनक तिवारी (27) मंगलवार को अपने घर के बगल में निर्माणाधीन कांपलेक्स में बैठा था। तभी दो युवक वहां पहुंचे और तमंचे से शौनक को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोग दौड़े।
पास के अंबेडकर चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट के सिपाही भी मौके पर पहुंचे और नगर कोतवाल को घटना की सूचना दी। मगर तब तक दोनों हमलावर भाग चुके थे। शौनक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मौके पर एक रायफल पड़ी मिली है, जो देवेंद्र तिवारी की बताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने रायफल से फिंगरप्रिंट के नमूूने लिए हैं। जिसका बाद में मिलान किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।