फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Businessman dies in road accident

Gonda News: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

Wed, 08 Apr 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies in road accident
करनैलगंज। कटरा बाजार रोड पर गौरवा खुर्द स्थित गैस एजेंसी गोदाम के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चूड़ी व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर के नई बाजार मोहल्ला निवासी मोहम्मद रईस (52) बलरामपुर जिले के तुलसीपुर मेले में चूड़ी बेचने गए थे। बुधवार सुबह वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद रईस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहम्मद रईस अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में पांच बेटियां और दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर के चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed