फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Business operating brazenly in the basement; rules and regulations flouted.

Gonda News: बेसमेंट में धड़ल्ले से कारोबार, नियम कानून दरकिनार

Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Business operating brazenly in the basement; rules and regulations flouted.
गोंडा। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में जिले में प्रशासनिक टीम की कार्रवाई सिर्फ कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी तक सिमटी है। इसके चलते अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान नियम कानून ताक पर रखकर बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त इलाकों में आज भी बेसमेंट में दुकानें, डायग्नोस्टिक सेंटर, फर्नीचर शोरूम समेत कई कारोबार संचालित हो रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


बेसमेंट में डायग्नोस्टिक सेंटर, बाहर जाम

स्टेशन रोड पर एक बड़े डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ रहती है। सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर जाम लगा रहता है। ऐसे में आग या अन्य आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर मॉल, नीचे 100 से अधिक दुकानें

जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर बड़ा मॉल संचालित है, जबकि उसके बेसमेंट में 100 से अधिक दुकानें चल रही हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। दुकानों के बाहर और सड़क तक वाहनों की पार्किंग होने से मार्ग अवरुद्ध रहता है। किसी भी आपात स्थिति में निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।


ज्वेलरी शोरूम के नीचे फर्नीचर का कारोबार

स्टेशन रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के नीचे बेसमेंट में फर्नीचर का व्यवसाय संचालित हो रहा है। यहां लकड़ी, फोम और अन्य ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी जाती है। आग लगने जैसी स्थिति में नुकसान की आशंका कई गुना बढ़ सकती है, जबकि बेसमेंट से सुरक्षित निकासी भी चुनौती बन सकती है।

चरणबद्ध अभियान चलाकर होगी कार्रवाई

नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि बेसमेंट में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। जो प्रतिष्ठान नियमों के विपरीत बेसमेंट में कारोबार कर रहे हैं, उन्हें वहां से संचालन बंद कर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed