फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Buses going to Ayodhya and Prayagraj full

Gonda News: अयोध्या और प्रयागराज जाने वालीं बसें फुल

Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Buses going to Ayodhya and Prayagraj full
गोंडा। महाकुंभ स्नान और अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज डिपो परिसर खचाखच भरा रहा। गोंडा से अयोध्या होकर प्रयागराज जाने वाली बसें फुल चल रही हैं। उसमें बैठने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। व्यवस्था संभालने में रोडवेज के कर्मी पूरे दिन लगे रहे। यही नहीं, करीब 100 से अधिक निजी वाहनों से भी 12 हजार तीर्थ यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

गोंडा डिपो के बेड़े में 109 बसें हैं और इसके अलावा महाकुंभ मेले को लेकर 200 और बसें डिपो से अटैच की गई हैं। सोमवार की दोपहर दो बजे तक 25 बसें रवाना की जा चुकी थीं। इसके बाद भी रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। ग्रामीण इलाकों से लोग टेंपो, ई रिक्शा व अन्य साधनों से रोडवेज पहुंचते रहे। सिर पर गठरी रखकर लोग स्नान के लिए प्रयागराज जाने को उत्साहित दिखे। रोडवेज के कर्मी अनाउंस करके बसों को सही स्थान पर खड़ा करने और अयोध्पा और प्रयागराज के यात्रियों को सुविधा के अनुसार बैठाने के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने संभाली स्थिति
-भीड़ के चलते यात्रियों की एक-दूसरे से झड़प भी होती रही। हालांकि, रोडवेज पुलिस चौकी के कर्मियों को यहां पर लगाया गया। हाल ये रहा कि बस के अंदर पानी और खान-पान की वस्तुएं बेचने वाले लोगों को भी नीचे उतार दिया गया ताकि यात्रियों को बैठने में कोई परेशानी न हो। क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेबकतरों से सावधान रहने की अपील
- रोडवेज परिसर में उमड़े यात्रियों को रोडवेज प्रशासन की ओर से थोड़ी-थोड़ी देर पर जागरूक किया जाता रहा। कर्मचारी जेबकतरों से सावधान रहने की भी अपील करते दिखे। कहा कि भीड़ अधिक है, इसलिए यात्री अपने सामानों और रुपये की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।




कंट्रोल रूम पर करें शिकायत
बस यात्रियों के लिए रोडवेज स्टेशन पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी अपना नंबर जारी कर दिया है। यात्री किसी भी परेशानी आने पर कंट्रोल रूम नंबर 8077178468, क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8726005120, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8726005124 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed