फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus driver and helper beaten by throwing chilli powder in their eyes

Gonda News: बस चालक व हेल्पर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर पीटा

Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bus driver and helper beaten by throwing chilli powder in their eyes
गोंडा। करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर पचईपुरवा शिवाला के पास अंबाला से आ रही निजी बस को सोमवार सुबह कुछ लोगों ने रोक लिया। बस के रुकते ही चालक व हेल्पर की आंखों में लालमिर्च पाउडर झोंककर दोनों की पिटाई की। चालक ने 35 हजार रुपये छीनने का आरोप भी लगाया है। बस संचालक ने थाने में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




तरबगंज के सिंगहाचंदा गांव निवासी मनीष कुमार पाठक ने बताया कि उनकी बस अंबाला से गोंडा के लिए चलती है। सोमवार सुबह चालक उमेश तिवारी व हेल्पर बस से सवारियां लेकर अंबाला से गोंडा आ रहे थे। रास्ते में करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर पचईपुरवा शिवाला के पास सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे बस में सवार दो युवकों ने चालक से रुकने को कहा। दोनों के बस से उतरते ही वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने ड्राइविंग सीट की तरफ की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और चालक को खींचकर नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। ये देखकर हेल्पर प्रदीप नीचे उतरा तो हमलावरों ने दोनों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया और पिटाई कर 35 हजार रुपये छीन लिए। बस में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद हमलावर भाग गए। मनीष कुमार पाठक ने सात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed