{"_id":"5888ec204f1c1b5222cf49c4","slug":"bus-collision-son-s-death-mother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुघवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दतौली के मजरे तेन्दुआकला गांव निवासी राम सज्जन (33) पुत्र जोखू राम अपनी मां मूरता देवी (55) को बाइक से मनकापुर इलाज करवाने जा रहा था।
मनकापुर-रेहरा मार्ग स्थित तेलियनपुरवा नहर के पास पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राम सज्जन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और उसकी मां मूरता देवी गम्भीर रुप से घायल हो गयी।
उन्हें आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। राम सज्जन की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के उपरांत पुलिस ने फरार बस चालक अब्दुल कादिर जनपद बस्ती को टिकरी रेंज के ऊंटघाट के पास से हिरासत में लिया है। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रामदेव की तहरीर मिली है और बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा।