फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Burn alive the elderly, 65 houses to ashes

जिंदा जला बुजुर्ग, 65 मकान राख

Sun, 10 Apr 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 10 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Burn alive the elderly, 65 houses to ashes
आग से जला घर - फोटो : अमर उजाला
 चिलचिलाती धूप में रविवार को कई स्थानों पर आग ने जमकर कहर बरपाया। आग से एक बुजुर्ग की छप्पर में फंस जाने के कारण जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं आग से तीन पशु भी जलकर मर गए। आग लगने से 65 लोगों के आशियाने व 75 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।  
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के गोपसराय गांव के मजरा धोबिन पुरवा में अज्ञात कारणों से रविवार की शाम लगी आग ने खूब कहर बरपाया। आग की चपेट में आने से छप्पर में फंसे रामअवध (60) की जिंदा जलकर मौत हो गई, गांव के राम पियारे भी झुलस गए। आग से एक भैंस भी झुलसकर मर गई।
विज्ञापन


आग से बोधे, लल्ली, मुन्नालाल, रामसबेरे, पुजारी, गंगाराम जुग्गीलाल व संतराम समेत 16 लोगों के छप्पर के घर जल गए। आग की लपटें पड़ोस के घांचा पूरे मदरहिया में भी फैल गईं, यहां भैंस की दो पड़िया झुलसकर मर गईं, जबकि 16 लोगों के घर जलकर बर्बाद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इटियाथोक थाना क्षेत्र के पारासराय गांव के मजरा ज्वालापुरवा में रविवार की दोपहर बाद लगी आग से इरशाद, साबिर अली, मंसूर अली व याकूब के घर जल गए। आग से गांव के समीउल्ला, हमीदउल्लाह, शहाबुद्दीन व मो. शरीफ की 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं, कौड़िया थाना क्षेत्र के जोलाहन पुरवा में इशाह अहमद के घर में आ लग गई।

आग की चपेट में आने से गांव के वजीर अहमद, इंसान अली, फरीद अहमद, मंजूर अहमद, हासिम अली, अहमद हुसैन, अय्यूब, शरीफ, नाजिया, राबिया के छप्पर के घर जल गए। आग की चपेट में आने से इशाह की तीन बकरियां भी झुलसकर मर गईं।

उधर, कौड़िया थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार में गेहूं के खेत में लगी आग से काली प्रसाद दुबे, राजेंद्र प्रसाद, वंशीधर दुबे की 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। 

तरबगंज थाना क्षेत्र के बरसड़ा गांव में गेहूं के खेत में लगी आग से मेवाराम, दुलारे, बलराम, रामकुमार, वीरेंद्र, जानकी, हरिहर, ध्रुव, कृष्णपाल तथा पास के ठड़क्की पट्टी गोड़वा गांव के सियाराम, हरिराम, रामकरन, अशोक तिवारी, शिवशंकर शुक्ल की 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

वहीं, धानेपुर थाना क्षेत्र के बिहुरी गांव में लगी आग से गया प्रसाद व भोला प्रसाद के घर जल गए। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कैथौली में रविवार की दोपहर आग लगने से अजय कुमार दीक्षित, विजय कुमार दीक्षित, आशीष कुमार, दिनेश कुमार व रमेश के घर जल गए। नरायनपुर मांझा में दोपहर बाद आग लगने से सूर्यलाल, वंशराज, शिवकुमार के घर जल गए।


शीशामऊ के मजरा पाठकपुरवा में आग से सिद्धनाथ तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, रविंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, कल्याण तिवारी, सोनू, दीपक, गीता देवी के घर व सामान जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed