{"_id":"66db48dcfbd797bf1704d52b","slug":"bulldozer-will-run-on-the-house-of-land-scam-accused-gonda-news-c-100-1-gon1002-123206-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जमीन घोटाले के आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जमीन घोटाले के आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
Fri, 06 Sep 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जमीन बैनामा घोटाले के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी बृजेश अवस्थी का मकान शनिवार को ढहाया जाएगा। इसके साथ ही चांदनी शुक्ला का मकान भी जमींदोज होगा। उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति लोक प्रयोजनार्थ प्रबंध एवं उपयोग अध्यादेश 2024 के तहत यह पूरे मंडल में पहली कार्रवाई होगी।
डीएम नेहा शर्मा ने शासन के नवीन अध्यादेश के तहत नजूल भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बृजेश अवस्थी व चांदनी शुक्ला के सिविल लाइंस में कचहरी स्टेशन रोड पर स्थित नजूल भूमि खाता संख्या-दो व गाटा संख्या-दो पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को जमींदोज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। एसडीएम सदर की देखरेख में अतिक्रमण हटाने के लिए कमेटी गठित की गई है।
नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी (नजूल) विजय कुमार शर्मा ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी को पत्र भेजकर शनिवार को नजूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया है। कोतवाली नगर व देहात के कोतवाल को पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराने और लोक निर्माण विभाग को दो जेसीबी के साथ कर्मचारी भेजने का निर्देश दिया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।