फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Budget sought for six lane corridor in Chhapia and Ayush college in Tarabganj

Gonda News: छपिया में छह लेन कॉरिडोर व तरबगंज में आयुष महाविद्यालय के लिए मांगा बजट

Thu, 19 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Budget sought for six lane corridor in Chhapia and Ayush college in Tarabganj
सीएम योगी से मुलाकात करने पहुंचे गौरा विधायक।
गोंडा। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा और तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इसमें विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख विकास योजनाओं के लिए बजट व स्वीकृति की मांग की।
विज्ञापन

गौरा विधायक ने स्वामीनारायण छपिया मंदिर को अयोध्या से जोड़ने के लिए छह लेन कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने छपिया मंदिर को तीर्थ सर्किट से जोड़ने की भी मांग की, ताकि क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित हो सके। इसके अतिरिक्त अमवा वीरपुर से तामापार तक करीब 12 किलोमीटर सड़क के उच्चीकरण व चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी रखा गया। तरबगंज विधायक ने कोडर में प्रस्तावित आयुष महाविद्यालय के लिए शीघ्र बजट जारी करने की मांग की। साथ ही क्षेत्र की कई प्रमुख ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन


जम्बूद्वीप के विकास का प्रस्ताव
करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। इसमें ग्राम सभा कडरू स्थित भारीश्वर महादेव मंदिर के स्थान पर ग्राम सभा नारायणपुर साल स्थित जम्बूद्वीप (राम जानकी मंदिर) के पर्यटन विकास का प्रस्ताव दिया है। कहा है कि पूर्व प्रस्तावित स्थल को लेकर जमीन विवाद चल रहा है। ऐसे में पूर्व स्वीकृत धनराशि को स्थानांतरित कर जम्बूद्वीप (राम जानकी मंदिर) का पर्यटन विकास कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed