{"_id":"6a22cdd26fe2eef00809332d","slug":"bsp-leader-brother-died-of-electrocution-in-gonda-while-removing-towel-hanging-from-iron-wire-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करंट लगने से बसपा नेता के भाई की मौत, लोहे के तार पर टंगी तौलिया उतारते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करंट लगने से बसपा नेता के भाई की मौत, लोहे के तार पर टंगी तौलिया उतारते समय हुआ हादसा
Fri, 05 Jun 2026 06:57 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:57 PM IST
सार
गोंडा में करंट लगने से बसपा नेता के भाई की मौत हो गई। नहाने के बाद लोहे के तार पर टंगी तौलिया उतारते समय हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
करंट लगने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गोंडा में करंट लगने से बसपा नेता की मौत हो गई। नहाने के बाद तार पर टंगी तौलिया उतारते समय करंट लग गया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा गांव की है। यहां के निवासी बसपा नेता इंद्रजीत कनौजिया के भाई जगदीश कनौजिया (51) की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बसपा के सेक्टर अध्यक्ष इंद्रजीत कनौजिया ने बताया कि उनके बड़े भाई जगदीश मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 8.00 बजे वह काम से लौटने के बाद घर में नहा रहे थे। उसी जगह से घर के बिजली के तार गुजरे हुए थे।
विज्ञापन
जगदीश नहाने के बाद पास में लगे लोहे के तार पर टंगी तौलिया उतार रहे थे, इसी समय तार में करंट आ रहा था। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी गुड्डा देवी, बेटे विमल, सुमित, बेटियां रंजना और मानसी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।