फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brothers' wrists will be adorned with rakhis made of pearls, Kundan, Rudraksha, and sandalwood

Gonda News: मोती, कुंदन, रुद्राक्ष व चंदन की राखियाें से सजेंगी भाइयों की कलाई

Thu, 20 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Brothers' wrists will be adorned with rakhis made of pearls, Kundan, Rudraksha, and sandalwood
ठठेरी बाजार में सजी रा​खियों की दुकान। - संवाद
गोंडा। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चौक बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। इस बार भाइयों की कलाई पर मोती, कुंदन, रुद्राक्ष और चंदन की लकड़ी से तैयार राखियां सजेंगी। बाजार में रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियों के साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और खिलौनेनुमा राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों की राखियों का स्टॉक मंगाया है। पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। स्टोन वर्क, मोती और कुंदन वाली राखियों की भी मांग है। बहनों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाहर नौकरी और पढ़ाई कर रहे भाइयों को डाक और कोरियर से राखियां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


दिव्या ने बताया कि उनके भाई सतीश मुंबई में रहते हैं। उनके लिए राखी खरीदकर डाक से भेजेंगी। दुकानदार सागर साहू और सूर्यप्रकाश ने बताया कि इस बार अधिकांश राखियां दिल्ली और कोलकाता से मंगाई गई हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक के अलावा शहर के अन्य बाजारों में भी राखी की अस्थायी दुकानें लगने लगी हैं। कपड़ा कारोबारी नईम अहमद ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बहनों के लिए 500 से 3000 रुपये तक के सलवार सूट और कुर्तियां उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed