{"_id":"68f525b85604e7fd550df7dd","slug":"brother-killed-by-beating-with-a-stick-gonda-news-c-100-1-slko1026-145801-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डंडे से पीटकर भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डंडे से पीटकर भाई की हत्या
Sun, 19 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के कटरा भोगचंद गांव में हत्या के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। - संवाद
टिकरी/नवाबगंज। कटरा भोगचंद गांव निवासी अलगू चौहान (30) की शनिवार देर रात शराब के नशे में उसके छोटे भाई जगन चौहान ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। पुलिस ने अलगू की मां की तहरीर पर आरोपी जगन चौहान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कटरा भोगचंद गांव निवासी अंदेशा देवी ने बताया उनके बेटे अलगू चौहान और जगन चौहान मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। शनिवार देर शाम मजदूरी करने के बाद दोनों शराब के नशे में घर पहुंचे। कुछ देर बाद जगन कहीं चला गया, इसी बीच अलगू शराब के नशे में मां से झगड़ा करने लगा। उसने डंडे से मां की पिटाई कर दी। अंदेशा देवी जख्मी हालत में ही अयोध्या जाने के लिए घर से निकलीं, लेकिन साधन न मिलने के कारण पास के कटरा कुटीधाम मंदिर चली गईं। खाना खाने के बाद अलगू तख्त पर सोने चला गया। इसके बाद जगन घर पहुंचा तो आसपास के लोगों से उसे मां की पिटाई की खबर दी। इससे गुस्साए जगन ने अलगू की डंडे से पीटकर हत्या कर दी और भाग निकला। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
हत्या के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों ने तख्त, कंबल और हत्या में प्रयुक्त डंडे से खून के नमूने लिए। मौके पर फोटोग्राफी भी की गई।
नहीं हुई थी अलगू की शादी
अंदेशा देवी के पति रुदई का 10 साल पहले निधन हो गया था। वह दोनों बेटों के साथ रहती थीं। अंदेशा ने बताया कि अलगू की शादी नहीं हुई थी। छह साल पहले जगन की शादी हुई, लेकिन शराब की लत और रोज-रोज के झगड़ो से तंग आकर उसकी पत्नी छोड़कर मायके चली गई थी।