फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brother-in-law accused of killing brother by poisoning him

बहनोई पर भाई को जहर खिलाकर मार डालने का लगाया आरोप

Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of killing brother by poisoning him
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद उसके भाई ने बहनोई पर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी प्रमोद कुमार अवस्थी ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उसके भाई सर्वेश कुमार अवस्थी को 23 नवंबर की शाम के 4 बजे उसका बहनोई घर से बुला कर ले गया। उसको बाजार में ले जाकर कुछ खिला पिला दिया। जब वह घर आने लगा तो रास्ते मे गिर गया। उसके गिरते ही बहनोई उसको वहीं छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

सर्वेश के गिरने या घायल होने की सूचना भी नहीं दी। जब परिजनों को इसका पता चला तो उसे लेकर करनैलगंज सीएचसी पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर देख उसे गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सर्वेश को गोंडा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गोंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि उसका बहनोई अभी तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सर्वेश के भाई प्रमोद का कहना है कि उसका बहनोई अभी फरार चल रहा है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल बृजेश यादव कहते हैं कि गोंडा कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं है न ही अभी तक कोई तहरीर प्राप्त हुई है। यदि ऐसी घटना है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed