फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brother and sister alive burned in fire

आग में जिंदा जले भाई व बहन

Mon, 25 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 25 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister alive burned in fire
जले घर - फोटो : अमर उजाला
करनैलगंज के नकहरा गांव के मजरा तीरथराम पुरवा में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से छप्पर के घर में लगी आग में सोते समय मासूम भाई-बहन जिंदा जल गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। आग से गांव के छह लोगों के घर भी जल गए। वहीं, खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर बंगला गांव, मनकापुर में चौबेपुर के लालापुरवा व छपिया के बखरौली गांव में आग से 69 लोगों के घर जलकर राख हो गए। आग से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव के मजरा तीरथराम पुरवा में सोमवार की भोर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय गांव के लोग गहरी नींद में थे। आग की लपटें बढ़ने पर जब लोगों को जानकारी हुई तो वे जान बचाकर घरों से बाहर की ओर भागने लगे। आग के कहर से बचने के लिए तमाम ग्रामीण आग बुझाने में जुटे गए, मगर गांव के सुरेश का बेटा रवि (5) व बेटी मोहिनी (4) घर से बाहर नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन


आग की लपटों में घिरे दोनों मासूम बच्चे जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग की चपेट में आने से सुरेश समेत, देवी प्रसाद, जगदम्मा प्रसाद, छविलाल, भगोले व तीरथराम का घर जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी फायर टेंडर समय से नहीं पहुुंचा। इससे ग्रामीणों को खुद आग बुझानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार मिश्र, कोतवाल अभय प्रताप मल्ल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि आग से मरने वाले बच्चों के परिवारीजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया है। जबकि अन्य पीड़ितों को 79-79 सौ रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया है। आग से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

  उधर, खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर गांव के मजरा बंगला गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में गांव के जगराम, सियाराम, संतराम, रामदुलारे,  राधेश्याम, राजेंद्र, बृजभान, हरिराम, रामदेव, बेचन, रामसूरत, राममूरत, काशीराम, अदालत, मायाराम, मेढ़ई, गौरी, रामतीरथ, रामसागर, आशाराम, मनोज, मस्तराम, घनश्याम, बाबूराम, बरसाती, रामकिशोर, जनिकराम, रामतौल, लामनि, सोमई, गंगारात, माधव, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, सियाराम, छोटकान, वंशराज व बब्बू समेत 40 लोगों के छप्पर  के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से रामरूप की भैंस व बब्बू की पड़िया झुलस गई। लेखपाल जगदीश प्रसाद ने आग से 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया है। 

वहीं, कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के चौबेपुर गांव के मजरा लाला पुरवा में दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में शिव प्रसाद, नंदलाल, सुकई, वृजमोहन, हुसैनी, मंगली का छप्पर का घर जल गया। इसके अलावा विद्यावती, धनीराम, हरीराम, धन्नो, तेजई, नानमून की चरनी व घारी का मड़हा जल कर राख हो गया।

आग की चपेट में आने से धनीराम की दो भैंसें भी झुलस गई। अगिभनशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। एसडीएम वीके सिंह व सीओ विजय आनंद ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक मदनलाल श्रीवास्तव ने बताया कि आग से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


उधर, थाना छपिया क्षेत्र के बखरौली गांव के मजरा भुइगावां मदनापुर में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से राजेश, रामशबद, शिवबहादुर, कृष्णाप्रसाद, शब्बीर, विश्वनाथ, घनश्याम, सहगूं, पुद्दन, गौरीशंकर, भदाऊं, चिन्ताराम, हरिशंकर के घर जलकर राख हो गए। आग से कृष्णा प्रसाद की दो बकरियां, गौरीशंकर की सात बीघा गेहूं व कालीप्रसाद की तीन बीघा गन्ना एवं एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हादसे में दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed