{"_id":"5d6e9ab48ebc3e01622a0e81","slug":"broker-caught-cheating-patient-in-district-hospital-gonda-news-lko47966748","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मरीज से ठगी करते धराया दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मरीज से ठगी करते धराया दलाल
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में मरीजों से ठगी करने वाले दलाल हावी हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीज से ठगी करते एक दलाल फिर पकड़ा गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मरीज ने जिला अस्पताल के चिकित्सक बीएल रस्तोगी व एक दलाल के खिलाफ ठगी का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विकास खंड इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि वह मंगलवार को इलाज कराने जिला अस्पताल गोंडा गए थे। पर्चा बनवाकर अस्पताल के कमरा नंबर 13 में डॉ. बीएल रस्तोगी को दिखाने के लिए सुबह पर्चा जमा कर दिया। लेकिन कई घंटे तक उन्हें नहीं बुलाया गया। जबकि डॉक्टर के कक्ष में लगे लोग पर्चा ऊपर से नीचे करते रहे। जो लोग डॉक्टर के साथियों से मिल लेते उनका नंबर जल्द आ जाता था।
कुछ देर बाद डॉ. बीएल रस्तोगी के इशारे पर एक व्यक्ति ने उनसे मिलकर 100 रुपये लेकर दवा दिलाने की बात कहकर पर्चा निकाला। मरीज के काफी देर तक भीड़ में इंतजार करने व देर में पैसा लेकर डॉक्टर को दिखाने की बात अखर गई। उसने पैसा लेने वाले को पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। फोन कर पुलिस बुला ली गई। पुलिस के आने पर उसने दलाल को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मरीज सुरेश चन्द्र तिवारी ने नगर पुलिस को तहरीर देकर डॉ. बीएल रस्तोगी व दलाल के खिलाफ तहरीर दी है। इस बारे में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरुण लाल का कहना है कि सभी चिकित्सकों को मरीजों से कोई लेनदेन न करने की हिदायत दी जा चुकी है। ओपीडी पर कोई भी व्यक्ति डॉक्टर के शह पर पैसा लेते मिला तो इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक बीएल रस्तोगी ने उनके कमरे में किसी भी मरीज से पैसा लिये जाने के मामले की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि किस व्यक्ति ने किस मरीज से कितना पैसा लिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है गैलरी में किसी व्यक्ति ने मरीज से पैसा लिया हो। उन्होंने कहा कि उनके कक्ष में पैसे का कोई लेनदेन नहीं होता है।