फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Broken hand, did not get treatment through Ayushman card

Gonda News: हाथ टूट गया, नहीं मिला आयुष्मान कार्ड से इलाज

Wed, 19 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Broken hand, did not get treatment through Ayushman card
गोंडा। हैलो! मन्नू सिंह आपने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, आपकी क्या समस्या है...? सीएमओ कार्यालय से जिला शिकायत निवारण प्रबंधक शिवांशु मिश्र ने पीड़ित मन्नू सिंह को फोन किया तो उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सच्चाई बयां कर दी। कहाकि कार्ड होने के बाद भी अस्पताल में उसे इलाज नहीं मिला। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित मन्नू सिंह ने कहा कि डेढ़ महीने पहले हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। आयुष्मान कार्ड लेकर ऑपरेशन कराने जिला अस्पताल गया। चार दिन दौड़ना पड़ा, अंगूठा भी लगवा लिए फिर डॉक्टर बोले कि फ्री में इलाज नहीं हो सकता। 15 से 20 हजार रुपये का खर्चा लगेगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर का नाम तो नहीं पता लेकिन पहचानता हूं। गरीब हूं अभी तक इलाज नहीं करवा पाया अलग हड्डी जुड़ गई। शिकायत को साक्ष्य के साथ सीएमओ कार्यालय पर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। इसी प्रकार पंतनगर स्थित आसरा आवास निवासी उस्मान ने पात्र होने के बावजूद सूची में नाम न जुड़ने की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिकायत निवारण प्रबंधक ने बताया कि सीएम पाेर्टल व ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों के सत्यापन कराया जा रहा है। सभी शिकायतकर्ताओं को साक्ष्य के साथ बुलाया गया है, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा की अगुवाई में टीम गठित कर शिकायत की जांच कराई जाएगी। प्रतिदिन पांच से छह शिकायत प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed