फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bringing Into Recovery As Target: DM

लक्ष्य के अनुरूप वसूली में लाएं तेजी: डीएम

Wed, 10 Jul 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bringing Into Recovery As Target: DM
गोंडा। सभी विभागीय अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य इस माह हर हाल में पूर्ण कर लें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त विभाग यह सुनिश्चित करें कि पिछले वर्ष के सापेक्ष प्रगति हर हाल में हासिल होनी चाहिए। लक्ष्य के सापेक्ष पिछड़ने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्देेश जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेतर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। समीक्षा बैठक में डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि जनसूचना एवं याचिकाओं के काउंटर समय से लगने चाहिए, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें काउंटर लगाने के बाद संबंधित वाद लिपिक को भी इसके बारे में अवगत कराया जाए। समस्त विभाग पौधरोपण के तहत गड्ढे खोदने की कार्यवाही पूर्ण करते हुए सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग, परिवहन विभाग पिछले वर्ष के सापेक्ष प्रगति में सुधार करें, मुख्य देयक वसूली लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रति अमीन औसत वसूली में तेजी लाएं, दस बड़े बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही की जानी चाहिए। राजस्व वादों का निस्तारण समय से किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राजस्व न्यायालयों में अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही न बरती जाए, मिसलबंद, आरसीएमएस में भिन्नता नहीं मिलनी चाहिए। निर्देश दिए कहा कि सीएम हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ सहित आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जांच आख्या अधिकारी स्वयं भी चेक करें, जिससे जनता को न्याय मिल सके और प्रार्थनापत्रों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों के चिन्हांकन में युद्धस्तर पर तेजी लाए जाएं, प्रयास करें कि जिले के सभी किसान भाइयों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचन्द्र गुप्ता, एसडीएम मनकापुर बीर बहादुर, एसडीएम तरबगंज संगम लाल यादव, एसडीओ वन एसपी सिंह, तहसीलदार सदर वेद प्रकाश पांडेय, एआरटीओ संजीव सिंह, जिला आबकारी अधिकारी उमेशचन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed