{"_id":"6903ac1251370bf0690dd7ed","slug":"brijbhushans-helicopter-makes-emergency-landing-in-bhojpur-gonda-news-c-100-1-slko1026-146313-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बृजभूषण के हेलीकॉप्टर की भोजपुर में इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बृजभूषण के हेलीकॉप्टर की भोजपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Thu, 30 Oct 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की बृहस्पतिवार को भोजपुर के पास खेत में इमरजेेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जाता है कि मौसम खराब होने की वजह से पायलट ने यह कदम उठाया। पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी कुशलता की जानकारी साझा की है।
बिहार विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद को दो विधानसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित करना था। उन्होंने सबसे पहले संदेश विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद दिनारा विधानसभा क्षेत्र में दूसरी जनसभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से जा रहे थे। तभी एकाएक मौसम बिगड़ गया। ऐसे में हेलीकॉप्टर को खेत में उतारना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि पायलट की सूझबूझ से वह सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों को सूचित किया कि अब वे हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से पटना जा रहे हैं। जिलेभर में लोग इस खबर को लेकर चर्चा करते रहे।