फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brij Bhushan's power demonstration today through Satyamev Jayate rally

Gonda News: सत्यमेव जयते रैली के माध्यम से बृजभूषण का आज शक्ति प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Aug 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Brij Bhushan's power demonstration today through Satyamev Jayate rally
नंदिनीनगर महाविद्यालय में लड्डू तैयार करते कारीगर।
गोंडा। महिला पहलवानों से जुड़े चर्चित मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या से नंदिनीनगर तक सत्यमेव जयते रैली निकालेंगे। समर्थकों के बीच लंबे समय से गूंज रहे नारे दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा के बीच इस रैली को उनके राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार वह अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करेंगे, संतों का आशीर्वाद लेंगे और इसके बाद समर्थकों के काफिले के साथ नंदिनीनगर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

अदालती फैसले के बाद गोंडा समेत पूरे देवीपाटन मंडल के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर ''''सत्यमेव जयते'''' के होर्डिंग लगाए गए हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं और समर्थक रैली की तैयारियों में जुटे रहे। राजनीतिक हलकों में भी इस आयोजन को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अवध और देवीपाटन मंडल की राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह का प्रभाव लंबे समय से रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा, कैसरगंज, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में उनका मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क माना जाता है। यही कारण है कि अदालत से राहत के बाद होने वाली यह पहली बड़ी सार्वजनिक रैली राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह के स्थान पर उनके पुत्र करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में जीत के बाद भी क्षेत्र में बृजभूषण समर्थकों की सक्रियता बनी रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है।

जगह-जगह बने स्वागत द्वार
नवाबगंज। पूर्व सांसद के स्वागत को लेकर समर्थकों ने व्यापक तैयारियां की हैं। अयोध्या से ही वाहनों का बड़ा काफिला रैली के साथ चलेगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से स्वागत की तैयारी की गई है। नंदिनी नगर महाविद्यालय परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। महाविद्यालय परिसर में बुधवार सुबह से अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया, जिसका समापन बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के साथ होगा। समर्थकों के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन से जुड़े डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि करीब 50 हजार लोगों के भोजन की तैयारी की गई है। इसके लिए 20 क्विंटल लड्डू और 20 क्विंटल बूंदी तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed