फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brij Bhushan Sharan Singh said Pooja Pal soul uttered voice in House SP took action for party discipline

UP: बृजभूषण शरण सिंह बोले- सदन में पूजा पाल की आत्मा से निकली आवाज, सपा ने पार्टी अनुशासन के लिए की कार्रवाई

Sun, 17 Aug 2025 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 04:36 PM IST
सार

गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सदन में पूजा पाल की आत्मा से आवाज निकली। उन्हें उनकी पीड़ा से राहत मिली तो उन्होंने तारीफ कर दी। इस पर सपा ने पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए अपनी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh said Pooja Pal soul uttered voice in House SP took action for party discipline
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में एक निजी कार्यक्रम में कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी का स्वयं का मामला है, खुद का निर्णय है। वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी में रहकर कोई भी अगर मुख्यमंत्री और भाजपा शासन की तारीफ करेगा तो स्वाभाविक है कि पार्टी को अच्छा नहीं लगेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पूजा पाल ने जो कहा, वह उनकी आत्मा की आवाज थी। इस पर एक पार्टी का जो नियम है, उस हिसाब से सपा ने काम किया। पूजा पाल अब स्वतंत्र हो गई हैं। वह जिस पार्टी में जाना चाहें जांए। सपा ने पार्टी का अनुशासन बनाए रखने के लिए अपना निर्णय लिया। 

विज्ञापन

जो भाजपा की तारीफ करेगा... उसके लिए सपा में कहां जगह है

पूर्व सांसद ने कहा कि पूजा पाल की एक पीड़ा थी। उस पर सीएम योगी और भाजपा सरकार ने एक्शन लिया। उससे पूजा पाल को राहत मिली है तो उन्होंने तारीफ की है। अब वह समाजवादी पार्टी में कैसे रह सकती हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी की स्वयं की राजनीति है। जो मुख्यमंत्री और भाजपा की तारीफ करेगा, उसके लिए सपा में कहां जगह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed