फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brij Bhushan bought another helicopter

Gonda News: बृजभूषण ने खरीदा एक और हेलीकॉप्टर

Sat, 01 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Brij Bhushan bought another helicopter
 नवाबगंज के विश्नोहरपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ​सिंह का नया हेलीकॉप्टर। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक और हेलीकॉप्टर खरीदा है। पांच सीटर इस हेलीकॉप्टर का शनिवार को पूजन किया गया। नवाबगंज के विश्नोहरपुर निवासी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रह चुके हैं। लग्जरी एसयूवी का काफिला लेकर निकलने वाले पूर्व सांसद ने पिछले साल एक हेलीकॉप्टर खरीदा था। अब उन्होंने दूसरा हेलीकॉप्टर खरीदा है। शनिवार को पारिवारिक सदस्यों के साथ उन्होंने हेलीकॉप्टर का पूजन किया। भगवा रंग के इस हेलीकॉप्टर का वीडियो व फोटो पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम ने पूर्व सांसद को बधाई दी है। पूर्व सांसद के निजी सचिव संजीव सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर होने से अन्य प्रदेशों व सुदूर इलाकों में रहने वाले समर्थकों के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समय से पहुंचने में सहूलियत होगी। जिपं सदस्य महेंद्र सिंह ने भी पूर्व सांसद को हेलीकॉप्टर खरीदने पर बधाई दी है।
विज्ञापन





छह बार रह चुके हैं सांसद

बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रहे चुके हैं। पांच बार भारतीय जनता पार्टी और एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव जीतकर वह लोकसभा पहुंचे। उनकी पत्नी केतकी सिंह भी एक बार सांसद रह चुकी हैं। वर्तमान में पुत्र करण भूषण सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद व प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर से भाजपा विधायक हैं। बृजभूषण शरण सिंह 50 से अधिक शैक्षिक संस्थानों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed