{"_id":"684dbbc07425a8711c0a22ed","slug":"bright-students-outperformed-in-neet-gonda-news-c-100-1-gon1001-139259-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नीट में मेधावियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नीट में मेधावियों ने मारी बाजी
Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट (नेशनल एलिजिबिलटी कम इंट्रेंस टेस्ट) में जिले के कई मेधावियों ने सफलता हासिल की है। ये विद्यार्थी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनने का सपना साकार करेंगे।
मुजेड़ बिछले पुरवा निवासी सुजान वीर सिंह ने 603 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। कटरा बाजार के चैनापुर निवासी किसान अजय कुमार सिंह की बेटी शिवानी सिंह ने नीट में 540 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। अखंड विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश सचिव दुर्गेश विश्वकर्मा, नीतू सिंह, विजय सिंह, उमेश सिंह ने शिवानी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
शहर के गायत्रीपुरम निवासी ईशांस श्रीवास्तव ने 585 अंक हासिल किए हैं। इनकी सफलता पर मां शशि व पिता संतोष श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। परसपुर के लोहंगपुर पूरे पंडित निवासी शशि पांडेय ने 575 अंक हासिल किए हैं। शशि के पिता संतोष पांडेय, शिक्षक नेता अशोक पांडेय, अरुण शुक्ल, इंद्रप्रताप सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
बनगाई के आकाश शुक्ल ने 562 अंक व बेलसर के पूरे मोहन निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने 559 अंक हासिल कर सफलता पाई है। मंगुरा बाजार के धुंधापुरवा निवासी प्रकृति सिंह ने 576 अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता जितेंद्र सिंह सेवानिवृत वायु सैनिक व मां सुनीता सिंह शिक्षक हैं। छपिया के नावर खास निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने 525 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।