फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brick businessman cheated of Rs 1 lakh in cyber fraud

Gonda News: ईंट व्यवसायी से एक लाख की साइबर ठगी

Sat, 24 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Brick businessman cheated of Rs 1 lakh in cyber fraud
करनैलगंज। साइबर ठग ने ईंट व्यवसायी से खुद को चिकित्सक बताकर करीब एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित रजत ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सक बताते हुए ईंटें खरीदने की बात कही। भुगतान के बहाने उसने उनकी यूपीआई आईडी मांगी। जैसे ही रजत ने अपनी जानकारी साझा की, उनके खातों से पैसे कटने लगे। ठग ने चालाकी से झांसे में लेकर उनके दो बैंक खातों से कुल 99,999 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उक्त मोबाइल बंद हो गया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed