फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Breath of parties stuck due to counting of Zilla Panchayat seats

जिला पंचायत सीटों की गणना से अटकी दलों की सांस

Sun, 02 May 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Breath of parties stuck due to counting of Zilla Panchayat seats
गोंडा। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की गणना के साथ ही राजनैतिक दलों की धड़कनें बढ़ी रही। भाजपा व सपा ने तो सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। प्रत्याशियों के चयन को लेकर सवाल भी उठे थे और अब रुझानों से परिणाम पर भी असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कुछ जिला पंचायत की सीटों पर छोड़ दें तो दोनो दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें हर घंटे बढ़ती दिख रही हैं। दलों के पास आ रहे रुझान अभी बहुत ही संतोष जनक नही दिख रहे।
विज्ञापन

जिले में 65 जिला पंचायत सदस्य सीटों में एक दर्जन सीटों का रुझान मिला है। जिससे दलों में हैरान है, बेलसर की सीटों में एक ही सीट पर भाजपा प्रत्याशी मजबूती से टिका दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ हाल सपा का भी है और निर्दलीयों की बल्ले- बल्ले दिख रही है। सपा ने कई सीटों पर प्रत्याशियों को छूट देकर अपनों को ही कमजोर कर दिया था। अब उसका भी असर दिख रहा है।
नवाबगंज में भी भाजपा के प्रत्याशियों के माथे पर शिकन देखने को मिल रही है। रूपईडीह, मनकापुर, छपिया ब्लाकों में कड़ी टक्कर तो दिख रही और भाजपा के प्रत्याशी इन क्षेत्रों में मजबूत स्थिति में भी दिख रहे हैं। पंडरी व कटरा बाजार में भी कुछ हद तक स्थिति ठीक है लेकिन हधरमऊ, करनैलगंज में कई सीटों पर पीछे भी दिख रहे हैं।
वैसे जिला पंचायत सीटों पर सहज की अनुुमान नही लगाया जा सकता है, एक सीट पर 20 से 25 तक पंचायतें शामिल हैं, ऐसे में गणना के दौरान आ रहे परिणामों से रुझान पता चल रहा है। कोई किसी गांव में अच्छी पकड़ रख ले रहा है तो वह आगे हो जा रहा है। वहीं दूसरे गांव में किसी दूसरे का पलड़ा का भरी रहता है तो वह आगे पहुंच जा रहा है।
जिला पंचायत पर कई दिग्गजों की निगाहें टिकी रहीं। मनकापुर चतुर्थ से भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्र आगे चल रहे हैं। उनकी जीत पर भाजपा की सीधी नजर है। इसके साथ ही नवाबगंज में महेंद्र सिंह भी आगे हैं वह भाजपा से तो प्रत्याशी नही हैं लेकिन निर्दलीय मैदान में थे।
रूपईडीह में पांच सीटें हैं जहां भाजपा के प्रत्याशी पीछे हैं। रुपईडीह पंचम से मनोज शुक्ल आगे बताए हैं। इसके साथ ही कटरा बाजार में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की स्थिति में उतार चढ़ाव ही देखने को मिल रहा है।

करनैलगंज तृतीय से भाजपा समर्थित श्याम किशोर मिश्र, प्रथम से अर्चना सिंह आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे स्वर्गीय डा. वीरेंद्र गोस्वामी के बेटे आशीष गोस्वामी करनैलगंज द्वितीय से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed