{"_id":"7e4c30f7181ac505e5d84d94a8acb389","slug":"breaked-the-rule-for-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम ताक पर रख शुरू कराया इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम ताक पर रख शुरू कराया इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उद्योग केंद्र शासन के जरूरतमंद लोगों को आसानी से बिना परेशानी के अनुदान पर वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी व उद्यमी बनने में बाधा बना है। विभाग के उपायुक्त उद्योग ने नियम को ताक पर रखकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए नियमों को ताक पर रखकर बीते दिन बेरोजगारों का इंटरव्यू शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता वाली टास्कफोर्स का गठन हुआ न बैठक और इंटरव्यू की समय सीमा निर्धारित हुई उपायुक्त उद्योग ने विभाग के एक सहायक प्रबंधक व बाबू और दो दूसरे विभाग के प्रतिनिधियों को बुलाकर एक दिन में 16 लोगों का साक्षात्कार कर डाला।
विज्ञापन
जिले में उद्योगों को बढ़ावा दिलाने के लिए बना जिला उद्योग केंद्र एक बार प्रधान मंत्री रोजगार सजृन कार्यक्रम का लाभ सेटिंग-गेटिंग के जरिए कुछ लोगों को दिलाने को लेकर सुर्खियों में आ गया है। पीएमईजीपी के लिए 30 बेरोजगारों का चयन कर प्रशिक्षण देकर उन्हें अनुदान पर वित्तीय सहायता दिलाने का विभाग को लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
इसमें नियम के मुताबिक प्रचार-प्रसार कर लोगों से आवेदन लेने थे। उसके बाद टास्कफोर्स की कार्ययोजना के मुताबिक अधिकारियों की टीम की मौजूदगी में आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाना था। लेकिन नियमों को ताक पर रख कर उपायुक्त उद्योग ने बुधवार को अचानक पहले से तय लोगों को बुला कर उनका इंटरव्यू भी ले लिया।
यही नही साक्षात्कार के लिए आने वाले लोगों का उपायुक्त उद्योग ने अपने दो कर्मचारियों को लगा कर आवेदन भी तैयार करवा दिया। विभाग में इसको लेकर कई दिनों से खुसर-फु सर चल रही है। विभाग के लोग इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नही हैं। बताया जाता है उपायुक्त उद्योग अपनी मर्जी से कर रहे हैं।
उपायुक्त उद्योग गोंडा वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएमईजीपी के बाबत लोगों को बताया जा चुका है। उसी को लेकर आज से लाभार्थियों का इंटरव्यू शुरू किया गया है। डीएम से इसके लिए अनुमति बाद में ले ली जाएगी। साक्षात्कार में कई विभाग के लोग आए हुए थे।