{"_id":"69ceb177d3361ae5b10a4b34","slug":"boy-dies-in-bull-attack-gonda-news-c-100-1-gon1041-155475-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सांड़ के हमले में बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सांड़ के हमले में बालक की मौत
Thu, 02 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
करनैलगंज (गोंडा)। ग्राम कुतुबपुर में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय अमन की सांड़ के हमले में मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव निवासी कृपाराम यादव का बेटा अमन बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक सांड़ वहां आ गया। उसने मासूम को सींग में फंसाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। ग्रामीणों ने सांड़ को खदेड़ा। इसके बाद परिजन अमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमन की मौत से मां-बाप बदहवास हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवबालक मिश्र ने परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दी जाएगी।