{"_id":"6262f01e10842505517fbb59","slug":"boxing-sport-gonda-news-lko627355256","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को दो गोल्ड, एक रजत तथा दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक मिला।
शुक्रवार को नंदिनी नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 74 किलो भारवर्ग में राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सद्दाम खान को गोल्ड, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साहिल मिश्रा को रजत तथा जम्मू यूनिवर्सिटी के स्नेहिल व राजस्थान के अर्जुन आर्या को कांस्य पदक मिला। प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 52 किलो भारवर्ग में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के मुकेश कुमार को गोल्ड, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शुभम को रजत तथा पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के अंकेश लाल यादव व काशी विद्यापीठ वाराणसी के बृजमोहन को कांस्य पदक मिला। प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 63 किलो भारवर्ग में रोहतक यूनिवर्सिटी के नाजिम खान को गोल्ड, जम्मू के साहिल को रजत तथा एलपीयू यूनिवर्सिटी के अनिल यादव व देश बंधु के रोहित कुमार को कांस्य पदक मिला। वहीं अंडर 51 किलो भारवर्ग के फुल कांटैक्ट मुकाबले में पंजाब के अजय कुमार को गोल्ड, कालीकट यूनिवर्सिटी के एमडी बासिल को रजत तथा जम्मू के दीपक कुमार व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सनुज कुमार को कांस्य पदक मिला। फुल कांटैक्ट के अंडर 57 किलो भारवर्ग में पंजाब के विकास मिश्रा को गोल्ड, कालीकट यूनिवर्सिटी के अमृत कृष्णा को रजत तथा बीएचयू के राहुल यादव व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मोहम्मद आजाद खान को कांस्य पदक मिला।
फुल कांटैक्ट के अंडर 63 किलो भारवर्ग में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के राज कुमार राना को गोल्ड, रोहतक यूनिवर्सिटी के रवि रजत तथा मैसूर यूनिवर्सिटी के दिनेश कुमार व पंजाब के शिवम् राजदान को कांस्य पदक मिला। फुल कांटैक्ट के अंडर 75 किलो भारवर्ग में पंजाब के दुर्गेश यादव को गोल्ड, जम्मू के साहिल अली को रजत तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कार्तिक व रमेश साहू को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा परिषद के सचिव आशीष प्रताप सिंह, उप आयोजन सचिव डॉ. अय्यूब सिद्दीकी, पूर्व सचिव डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. संतोष कुमार गौड़, डॉ. आमोद कुमार सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनुराग पांडेय मौजूद रहे।