{"_id":"6575fe9293e942f2960f32df","slug":"border-areas-of-ayodhya-will-shine-with-investment-of-rs-595-crore-gonda-news-c-100-1-gon1003-9175-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 595 करोड़ के निवेश से चमकेंगे अयोध्या के सीमावर्ती इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 595 करोड़ के निवेश से चमकेंगे अयोध्या के सीमावर्ती इलाके
Sun, 10 Dec 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नए साल की शुरूआत में अयोध्या के सीमावर्ती इलाके निवेश से चमकेंगे। पहले चरण में फरवरी महीने तक 595.17 करोड़ रुपये निवेश धरातल पर उतारने की तैयारी है। इसके लिए उद्योग विभाग ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, 146 के मुकाबले 52 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर लगभग फाइनल स्वीकृति मिल चुकी है।
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के दौरान 2674.24 करोड़ के कुल 146 एमओयू किए गए थे। इसमें राम नगरी अयोध्या के आसपास होने के कारण सूक्ष्म लघु एवं मध्यम समेत कुल 16 विभागों में निवेश प्रस्ताव मिले थे। अभी तक 10 विभागों के 52 एमओयू फरवरी तक धरातल पर उतारने की तैयारी है। उद्योग मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि इसे नवंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन कुछ कारणवश देरी हुई है।
चार प्लाईवुड फैक्टरियों का निर्माण चल रहा है। इसमें तरबगंज में दो फैक्टरियों का काम अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। इससे 400 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। पशुपालन विभाग के 37 एमओयू हुए थे, लेकिन उसकी प्रगति शून्य है। सबसे अधिक सूक्ष्म लघु व मध्यम विभाग के एमओयू पर 199.20 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है। इसी तरह से कुल मिलाकर 581.7 करोड़ रुपये के 51 में से 22 एमओयू से 1726 लोगों के रोजगार के सृजन का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही हाउसिंग व मेडिकल में निवेश को लेकर तेजी आएगी।
विज्ञापन
जल्द हाउसिंग एमओयू पर निवेश की तैयारी
अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या से सटे इलाकों में हाउसिंग विला प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए प्रस्ताव पर काम चल रहा है। इस पर 206 करोड़ रुपये निवेश की तैयारी है। इंवेस्टर्स समिट के दौरान हाउसिंग से एक एमओयू किया गया था। जानी मानी कंपनी में कार्यरत प्रोफेश्नल भी निवेश के लिए उत्साहित हैं।
मंडलीय समीक्षा के दौरान ये बातें आई थीं सामने
पिछले 23 नवंबर को गोंडा की 26.49, बलरामपुर की 14.78, बहराइच की 20.18 और श्रावस्ती की महज 11.77 प्रतिशत प्रगति मिली थी। इस पर मंडल कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने खराब प्रगति पर नाराजगी जताई है। पशुपालन विभाग में शून्य प्रगति को लेकर भी संयुक्त निदेशक सविता रंजन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निवेशकों में गोंडा व अयोध्या को लेकर उत्साह
अयोध्या व देवीपाटन मंडल में निवेशकों का अच्छा रिस्पांस है। गोंडा की प्रगति ठीक है। कारणवश श्रावस्ती की प्रगति में थोड़ी रुकावट आई है। दोनों मंडल के जिले प्रदेश में पहले व दूसरे स्थान पर हैं। - सविता रंजन, संयुक्त निदेशक, उद्योग