{"_id":"69d540a6ba29dbb8420b3629","slug":"books-reached-10-blocks-digital-content-will-be-available-gonda-news-c-100-1-gon1003-155753-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 10 ब्लॉकों में पहुंचीं किताबें, मिलेगा डिजिटल कंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 10 ब्लॉकों में पहुंचीं किताबें, मिलेगा डिजिटल कंटेंट
Tue, 07 Apr 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीगंज/गोंडा। जिले की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और निजी प्रकाशकों ने 10 ब्लॉक मुख्यालयों पर किताबों की आपूर्ति कर दी है। अब इन पुस्तकों को ग्राम पंचायतों तक पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही यहां फर्नीचर, कंप्यूटर और डिजिटल कंटेंट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए जिले की 194 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। प्रत्येक लाइब्रेरी पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें लगभग 1.80 लाख रुपये की लागत से 1200 से अधिक किताबें खरीदी गई हैं, जिनमें एनबीटी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें शामिल हैं।
झंझरी समेत 10 ब्लॉकों में किताबों की आपूर्ति पूरी हो चुकी है और वहां से ग्राम पंचायतों में वितरण शुरू हो गया है। पंचायत भवनों में संचालित होने वाली इन लाइब्रेरी में छात्रों को इंटरनेट, कंप्यूटर और पढ़ने के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक लाइब्रेरी के लिए लगभग 20 हजार रुपये की लागत से डिजिटल कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 1.30 लाख रुपये से कंप्यूटर व अन्य उपकरण खरीदे गए हैं, जिनकी आपूर्ति यूपीडेस्को के माध्यम से जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
फर्नीचर की आपूर्ति प्रक्रिया पूरी
- डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि लाइब्रेरी के लिए करीब 70 हजार रुपये से फर्नीचर की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही पंचायतों में फर्नीचर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
- अपर पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण युवाओं को इसका लाभ मिल सके।