{"_id":"664ce7e4782fab1baa0ff594","slug":"body-of-missing-teenager-found-floating-in-canal-gonda-news-c-100-1-gon1002-117464-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नहर में उतराता मिला लापता किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नहर में उतराता मिला लापता किशोरी का शव
Tue, 21 May 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में एक किशोर और किशोरी के लापता होने का मामले सामने आया है। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। बाद में किशोरी का शव सरयू नहर में उतराता मिला।
धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रगढ़नौसी इंदईपुरवा के रहने वाले शिव बिहारी शुक्ल के मुताबिक बेटी प्रीति शुक्ला (17) मानसिक रूप से बीमार रहती थी। मंगलवार सुबह वह बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान प्रीति की चप्पलें नौसी गांव के पास सरयू नहर के तट पर मिलीं। जिसके बाद सरयू नहर में गोताखोरों को उतारा गया। कुछ देर बाद किशोरी का शव सिंगारी पुरवा के पास उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।