फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bodies of two people including a railway employee found in a drain under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध हालात में नाले में मिले रेलकर्मी समेत दो लोगों के शव

Wed, 09 Oct 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two people including a railway employee found in a drain under suspicious circumstances
खैरा भवानी मंदिर के पास रेलकर्मी और राजा मोहल्ला में मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक रेलकर्मी समेत दो लोगों के शव संदिग्ध हालात में नाले में पड़े मिले हैं। रेलकर्मी का खैरा भवानी मंदिर के समीप और युवक का शव राजा मोहल्ला में नाले में पड़ा पाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर कोतवाली के बड़गांव क्षेत्र में खैरा भवानी मंदिर के समीप नाले में बुधवार की सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सेमरा चौकी पुलिस ने आस पास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी सेमरा उदित कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन मिला। जिसका स्विच ऑफ था। सर्विलांस सेल से संपर्क करके सिम के नंबर निकलवाकर एक नंबर पर कॉल की गई तो बहराइच जिले के रिसिया बाजार के रहने वाले राकेश प्रजापति की पत्नी ने कॉल रिसीव की। बताया कि शव उनके ससुर इतवारी (55) का है, वह रेलवे लोकोशेड में हेल्पर के पद पर नियुक्त थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिवार वालों को सूचना दी जा चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में नगर कोतवाली क्षेत्र के ही राजा मोहल्ला में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास नाले में एक 23 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है। मोहल्ले के लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी महराजगंज दिनेश राय ने बताया कि युवक के पास एक मोबाइल फोन मिला है। आस पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। मगर पहचान नहीं हो सकी। बताया कि युवक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed