फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bobby Deol reached Nandini Nagar for shooting

शूटिंग के लिए नंदिनी नगर पहुंचे बॉबी देयोल

Wed, 04 Dec 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol reached Nandini Nagar for shooting
गोंडा में नबाबगंज के कुश्तीभवन में कोच व पहलवानों के बाबी देओल। - फोटो : GONDA
नवाबगंज। गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में एक फिल्म की शूटिंग होनी तय हो गई है। फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका निभा रहे अभिनेता बॉबी देओल बुधवार को महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने कुश्ती भवन में एक घंटा बिताया और पहलवानों से दांव सीखे।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता प्रकाश झा के सहयोगी सुधीर मिश्रा ने लोकेशन देखने के बाद कहा कि नंदिनी नगर में फिल्म निर्माण के लिए सभी खूबी मौजूद है। हरियाली के साथ साथ यहां पर बेहतर फिल्म निर्माण के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बॉबी देओल ने कोच प्रेमचंद से कुश्ती के दांव पेच सीखे।
विज्ञापन

कुश्ती भवन के मुख्य कोच प्रेमचंद ने बताया कि फिल्म में बॉबी देओल पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। बॉबी देओल ने पहलवानों के साथ फोटो शूट कराया। इस दौरान कुश्ती भवन व नंदिनी नगर महाविद्यालय के डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, सतीश सिंह, सोनू सिंह, सुल्तान सिंह शिक्षक शिक्षिका व पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed