फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   board of trade rallied against problems

समस्याओं के खिलाफ व्यापार मंडल लामबंद

Sun, 21 Jun 2015 12:11 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाजार की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं। समस्याओं का निराकरण न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। राम साहू श्ंाकर धर्मशाला मथुरा बाजार में शनिवार को व्यापार मंडल की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी ने कहा कि कानपुर के लिए बाजार से रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा बाजार से कानपुर तक नियमित रोडवेज बसों का संचालन हर हाल में शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


बाजार की मुख्य सड़क पर गंदगी व जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। बाजार की नियमित सफाई के लिए कम से कम पांच सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। 35 हजार से अधिक बाजार की आबादी होने के बावजूद एक भी राष्ट्रीयकृत बैंक का संचालन नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकुमार गुप्ता, रामचंदर कसौंधन, रामकेवल, कमलेश, जगतराम आदि ने इन समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed