फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Board candidates will be able to apply for scrutiny till 19

Gonda News: 19 तक स्क्रूटनी का आवेदन कर सकेंगे बोर्ड परीक्षार्थी

Wed, 03 May 2023 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Board candidates will be able to apply for scrutiny till 19
गोंडा। जिले में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 40414 परीक्षार्थियों में से 29277 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसमें 11137 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। इसी तरह हाईस्कूल में 49162 परीक्षार्थियों में 45909 सफल हुए। वहीं 4053 विद्यार्थी फेल हुए हैं। असफल परीक्षार्थियों को अब आवेदन का अवसर मिला है। वे 19 मई तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन में लिखित व प्रयोगात्मक खंड के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से निर्धारित है। स्क्रूटनी के लिए बोर्ड की बेवसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। इसमें आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा होंगे। उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ चालान पत्र संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर को 19 मई तक भेजना है। बोर्ड परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को जारी हुआ था, इसके बाद पांच दिनों तक बोर्ड में अवकाश हो गया था। बीते सोमवार से ग्रीवांस सेल खुल गया है, जहां परीक्षार्थी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड से अंक सुधार की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed