फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BLOs will be available at the booths on four dates

Gonda News: बूथों पर चार तिथियों पर मिलेंगे बीएलओ

Fri, 16 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
BLOs will be available at the booths on four dates
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद शनिवार से दावे व आपत्तियां लेने के लिए कवायद तेज हो जाएगी। डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से दावे व आपत्तियों की समय सीमा के भीतर चार तिथियों पर बीएलओ को बूथों पर बैठने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपा जा सकेगा।
विज्ञापन

लोकसभा व विधानसभा के मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अनंतिम सूची जारी की गई है। वहीं, छह जनवरी से छह फरवरी तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया है। ऐसे में बीएलओ बूथ पर मतदाताओं को मौजूद मिल सकें। डीएम प्रियंका निरंजन की ओर से शनिवार व रविवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ को मौजूद रहने के लिए निर्देश दिए हैं। एक जनवरी 2026 को भी 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता जहां घोषणा पत्र के साथ एसआईआर फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। वहीं, अब तक सूची से वंचित रह गए मतदाता भी फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसी तरह से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन व त्रुटि सुधार के लिए मतदाताओं को फॉर्म-8 भरकर जमा करना होगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी सातों विधानसभा के 2978 बूथों पर बीएलओ 10:30 से 4:30 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

चार विशेष अभियान तिथियां तय
अधिकारियों ने बताया कि 17 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को बीएलओ मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर आवेदन स्वीकार करेंगे। कोई भी पात्र मतदाता संबंधित फॉर्म भरकर बूथों, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकता है। इसके साथ ईसीईएनईटी मोबाइल एप और https://voters.eci.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने की मतदाताओं व बीएलए से की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें। आयोग का उद्देश्य है कि सभी अर्ह नागरिक पंजीकृत हों, सूची में दर्ज प्रविष्टियों की त्रुटियां दूर हों और कोई भी अनर्ह नाम मतदाता सूची में शेष न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed