फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Blood bank in-charge saved the patient's life by donating blood

Gonda News: ब्लड बैंक प्रभारी ने खून देकर बचाई मरीज की जान

Mon, 27 May 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Blood bank in-charge saved the patient's life by donating blood
गोंडा में मेडिकल कॉलेज के ब्लडबैंक में रक्तदान करते इंचार्ज डॉ. चेतन पराशर। - स्रोत: स्वयं
गोंडा। 600 यूनिट क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में मात्र 22 यूनिट खून ही बचा है। पांच जरूरी ब्लड ग्रुप का स्टॉक शून्य है। ऐसे में सड़क दुर्घटना में घायल व गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जान बचाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर निवासी थैलेसीमिया से पीड़ित सीके शर्मा को शनिवार को ओ पॉजिटिव ग्रुप के खून की जरूरत थी। लेकिन ब्लड बैंक में इस ग्रुप के खून का स्टॉक शून्य था। इस ग्रुप का कोई रक्तदाता न होने के कारण खुद ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. चेतन पराशर ने रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। इसी तरह हर रोज कई गंभीर मरीजों को खून की कमी के कारण भटकना पड़ता है। ब्लड बैंक के प्रभारी ने लोगों से रक्तदान कर जीवन बचाने की अपील की है।
विज्ञापन

महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. शोएब इकबाल ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान कर तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इसके अलावा रक्तदान करने वालों का शरीर सेहतमंद भी होता है। नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की अधिकता होने की संभावना कम रहती है। ऐसे में कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। रक्तदान शरीर की कोशिकाओं को प्रोत्साहित करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए जन सरोकार में अग्रणी रहने वाला अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। इसमें शहर के चिकित्सक, अधिकारी, पुलिसकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। आप भी रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचा सकते हैं। प्रत्येक रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महादानी के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed