फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Blast in underground cable, power stalled at Mehnoun Power House

जेसीबी फंसने से अंडर ग्रांउड लाइन की केबिल में ब्लास्ट

Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Blast in underground cable, power stalled at Mehnoun Power House
गोंडा में मुजेहना ब्लाक के सामने इंटरलाकिंग करने को खुुदाई करते मजदूर, कटी विद्युत केबिल। - फोटो : GONDA
गोंडा। धानेपुर बिजली उपकेंद्र से मेहनौन उपकेंद्र जाने वाली अंडर ग्रांउड बिजली लाइन में सोमवार को जेसीबी फंसने से ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

हालांकि इस ब्लास्ट से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन जेसीबी में फंसने से बिजली लाइन की केबिल उखड़ गयी और मेहनौन पावर हाउस की बिजली ठप हो गई। केबिल ब्लास्ट की सूचना पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लाइन में आई खराबी को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

धानेपुर इलाके की बिजली आपूर्ति में पिछले दो महीने से ग्रहण लगा हुआ है। लाइन ट्रिपिंग, जर्जर तारों के टूटने, जंफर कटने व अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्या से न सिर्फ बिजली उपभोक्ता बल्कि बिजली कर्मचारी भी हलकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समस्या का समाधान होने से पहले ही यहां दूसरी समस्या खड़ी हो जा रही है। रविवार को तेज हवा के डर से ही धानेपुर, मेहनौन व राजापुर परसौरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक ठप रही थी। वहीं सोमवार को मुजेहना ब्लाक के सामने केबिल ब्लास्ट होने से मेहनौन इलाके की बिजली आपूर्ति एक बार फिर से ठप हो गई।
दरअसल मुजेहना ब्लाक के सामने इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार को समतलीकरण के लिए जेसीबी मशीन से मिट्टी की खोदाई कराई जा रही थी कि अचानक जेसीबी मशीन अंडर ग्राउंड बिजली लाइन के केबिल में फंस गई।

मशीन फंसने से जोरदार धमाके के साथ केबिल में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट के साथ ही मेहनौन पावर हाउस की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं केबिल में धमाका होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। केबिल ब्लास्ट की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसकी मरम्मत का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed