{"_id":"65d250efd0ad8f38ee09cb34","slug":"bjym-will-set-up-yuva-chaupal-at-660-places-gonda-news-c-100-1-gon1001-113065-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 660 स्थानों पर युवा चौपाल लगाएगा भाजयुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 660 स्थानों पर युवा चौपाल लगाएगा भाजयुमो
Mon, 19 Feb 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महती भूमिका रहेगी। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को भाजपा की रीति नीति समझाकर उन्हें पार्टी से जोड़ना है।
जिसके लिए 25 फरवरी से पांच मार्च तक 660 ग्राम पंचायतों में युवा चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
ये बातें रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री शिवांजलि पांडेय ने कही। उन्होंने अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि युवा चौपाल में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किया जाना है।
युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा तथा संवाद के बाद सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। सभी मंडलों में 20 कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें क्षेत्रीय सांसद, विधायक, भाजपा के ब्लॉक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए टीम तैयार करेगा। घर-घर जाकर लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है।
हमारा लक्ष्य है कि जिले के 80 फीसदी से अधिक युवा भाजपा के सदस्य बनें। इस दौरान जिला महामंत्री विनीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, अनुभव शुक्ल, सौरभ तिवारी आदि रहे।