फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,Yogi Aditya Nath,gaura 301 vidhan sabha 2022 gaura vidhan sabha 2022,jansabha

विकास के साथ फिर गरजेगा बुलडोजर: योगी

Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
bjp,Yogi Aditya Nath,gaura 301 vidhan sabha 2022  gaura vidhan sabha 2022,jansabha
फोटो-32 गोंडा के गौरा विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (संव? - फोटो : GONDA
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें दंगावाली पार्टी करार दिया है। साथ ही चेताया कि प्रदेश में 10 मार्च के बाद फिर डबल इंजन की भाजपा सरकार होगी। इसके एक हाथ में विकास की चाभी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। बुलडोजर गरजेगा, जिससे आम लोगों को सुरक्षा मिलेगी। गरीबों का हक हड़पने वालों को बुलडोजर सबक सिखाएगा। सीएम योगी मंगलवार को गौरा विधानसभा के गिन्नीनगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पहला फैसला आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का होता था जबकि हमने अन्नदाता को कर्जमुक्त बनाने का फैसला किया। पहले पर्व और त्योहार पर दंगे होते थे लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश भयमुक्त और दंगामुक्त प्रदेश बना। माफिया और गुंडे जेल गए और उनके आलीशान मकानों पर बुलडोजर चला। भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि पहले बिजली जाति और मजहब देख कर मिलती थी।
विज्ञापन

ईद और मोहर्रम पर तो बिजली की पूरी सप्लाई आती थी लेकिन होली और दीपावली पर बिजली नहीं मिलती थी। हमने सबका साथ सबका विकास पर काम कर बिना पक्षपात के सभी को 24 घंटे बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है, सपा, बसपा व कांग्रेस मंदिर निर्माण में बाधक हैं। सपा गोली चलवाती है, बसपा निर्माण रुकवाती है और कांग्रेस ताला लगवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सीएम ने कहा कि यूपी में कांग्रेस आती है तो यहां के लोगों की बात करती है, बाहर यूपी वालों को इसी कांग्रेस के नेता गाली देते हैं। कोरोना काल में सरकार के कामकाज को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जीविका और जीवन बचाने के लिए हर संभव कार्य किया। डबल इंजन की सरकार में डबल डोज अनाज दिए जाने की बात कहते हुए मौजूद भीड़ से हाथ उठा कर पूछा कि राशन मिल रहा है की नही। सपा को दंगाईयों को संरक्षण देने वाली पार्टी करार देते हुए आरोप लगाया कि हम चुनाव से पहले एक करोड़ नौजवानों का टैबलेट व स्मार्ट फोन दे रहे थे, लेकिन सपा ने आयोग में शिकायत कर वितरण रोकने की मांग कर अड़ंगा लगा दिया। सरकार बनने पर दो करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन देंगे, इसको चलाने का खर्चा भी सरकार उठाएगी। कहा कि सरकार बनने पर सभी की खुशहाली और बेहतरी का काम होगा। इसके लिए गौरा प्रत्याशी प्रभात वर्मा के साथ ही सातों सीटों के प्रत्याशियों का नाम लेकर जिताने की अपील की।

सौगातों की याद दिला मांगा वोट
सीएम योगी ने जिले में भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्य व दी गयी सौगातों की याद दिलाकर उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि सपा गरीबों को मकान नहीं देती थी, हमने 62681 गरीबों को मकान दिए। 5.70 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि से हर साल छह हजार दे रहे हैं। 1.42 लाख बुजुर्गों, 60 हजार 200 विधवा महिलाओें और 19600 दिव्यांगजनों को पेंशन दे रहे हैं। बताया कि प्रदेश के 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया, जिसमें गोंडा के 99900 किसानों का कर्जा माफ किया। इसी तरह उन्होंने अन्य योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed