फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP workers tricolor trip out on the last day

अंतिम दिन भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 23 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 23 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP workers tricolor trip out on the last day
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों ने मंगलवार को कई विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं। गौरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता प्रभात वर्मा व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इस यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मन्नीजोत, कस्बाखास, गौरा चौकी, दौलतपुर माफी, हथियागढ़, श्रृंगारघाट, भोपतपुर, तेजपुर, रानीजोत, मसकनवां, खालेगांव, नरायनपुर, छपिया, माड़ा, बभनजोतिया सहित अन्य कस्बा व गांवों में रैली निकाली। इसके बाद परसातिवारी में जनसभा हुई, जिसमें प्रभात वर्मा ने मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर दिनेश शुक्ल, रघुनंदन पांडेय, विंदेश्वर प्रताप सिंह, नीलू पासवान, अजय तिवारी, कप्तान श्रीवास्तव, प्रधान दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बाबागंज व धानेपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व मेहनौन के जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार द्विवेदी उर्फ  मुन्ना भइया ने किया। यात्रा के दौरान विनय द्विवेदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। इस यात्रा में शामिल सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं ने लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र में अंतिम दिन अनिरुद्ध शाही के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रधान विजय मिश्र ने किया। इस यात्रा में सूर्यपाल पांडेय, संतोष पांडेय, राजितराम, हरिप्रसाद, घनश्याम, विधायक ओझा, डॉ. विजय प्रकाश आदि शामिल रहे।

इसके अलावा कटरा बाजार में बावन सिंह व विनोद कुमार शुक्ल, गोंडा सदर में महेश नरायन तिवारी, मनकापुर में पल्टूराम, मेहनौन में आशुतोष सिंह, प्रतिभा सिंह, करनैलगंज में विंदेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ लाल साहब, तरबगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, रामभजन चौबे व प्रेमनरायन पांडेय की अगुवाई में अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।


उधर, परसपुर रोड स्थित बाबागंज चौराहे से डॉ. वीरेंद्र कुमार गोस्वामी की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। जो करनैलगंज, भंभुआ, चचरी, शाहपुर, भौरीगंज, परासपुर होते हुए पुन: बाबागंज पहुंची। वहीं, शाहपुर बाजार से विंदेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ  लाल साहब के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इसमें कृष्ण गोपाल वैश्य, राधेश्याम पांडेय, दिनेश गोस्वामी, रामरतन, करन निषाद, श्याम बाबा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed