{"_id":"68125df049f3e643000a4968","slug":"bjp-workers-burnt-the-effigy-of-akhilesh-yadav-and-raised-slogans-gonda-news-c-100-1-gon1001-136837-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भाजपाइयों ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भाजपाइयों ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका, की नारेबाजी
Wed, 30 Apr 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ के मामले को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया।
शहर के आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब के प्रतिमा के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सपा लोहिया वाहिनी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ कर अखिलेश यादव के चेहरे में जोड़ा गया है, जिससे बाबा साहब का अपमान हुआ है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक नंदकिशोर नंदू ने कहा कि अखिलेश यादव को बाबा साहब के बराबर दर्शाने का प्रयास किया गया है।
संविधान के निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब का अपमान करने का किसी को भी हक नहीं है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मनोज पांडेय, राजेश राय चंदानी, अनुपम प्रकाश मिश्र, संदीप पांडेय, नीरज मौर्य, विवेक मणि श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय राजभर, प्रिंस चौरसिया आदि मौजूद रहे।